Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: सुबह-सुबह बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर का तजा भाव

Petrol Diesel Price 23 Oct 2025: तेल कंपनियों ने 23 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए। दिल्ली ₹94.77, मुंबई ₹103.50, चेन्नई ₹100.80, कोलकाता ₹105.41 रुपये प्रति लीटर। कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी, बाकी जगह स्थिर दरें।

Petrol Diesel Price Today: सुबह-सुबह बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 23 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट किए हैं। देश के ज़्यादातर हिस्सों में दरें स्थिर हैं, जबकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी या कमी देखी गई है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹91.02 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.80 और डीजल ₹92.39 रुपये प्रति लीटर है 11 और 10 पैसे की गिरावट दर्ज हुई।

इन चार महानगरों में दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन देश के अन्य शहरों में अंतर देखने को मिला। गुड़गांव, नोएडा, जयपुर और पटना में पेट्रोल-डीजल के भाव थोड़े बढ़े हैं, जबकि चंडीगढ़ और लखनऊ में स्थिरता बनी हुई है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

गुड़गांव 95.51 87.97

नोएडा 94.87 88.01

जयपुर 105.40 90.82

पटना 105.41 91.66

चंडीगढ़ 94.30 82.45

हैदराबाद 107.46 95.70

लखनऊ 94.69 87.61

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story