Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today : देश भर में पेट्रोल डीजे की कीमतें जारी! जानिए कहाँ सबसे महंगा और कहाँ सबसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल-डीज़ल

Petrol-Diesel Price Today (19 September 2025): भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें रोज़ाना बदलती रहती हैं।

Petrol Diesel Price Today : देश भर में पेट्रोल डीजे की कीमतें जारी! जानिए कहाँ सबसे महंगा और कहाँ सबसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल-डीज़ल
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today (19 September 2025): भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें रोज़ाना बदलती रहती हैं। 19 सितम्बर 2025 आज के ताज़ा रेट्स के अनुसार, पेट्रोल की सबसे ज़्यादा कीमत आंध्र प्रदेश में 109.63 प्रति लीटर है जबकि सबसे कम कीमत अंडमान-निकोबार में 82.46 प्रति लीटर है। वहीं, डीज़ल की सबसे जयादा कीमत भी आंध्र प्रदेश में 97.47 प्रति लीटर है, जबकि सबसे कम रेट अंडमान-निकोबार में 78.05 प्रति लीटर है।

आप को बता दें कि फ्यूल प्राइस के दामों का सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब से लेकर ट्रांसपोर्ट, मार्केट और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ता है। इसलिए आइए जानते हैं आज के पेट्रोल डीजल लेटेस्ट रेट्स।

मेट्रो सिटीज़ में पेट्रोल-डीज़ल के दाम

भारत के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें:

शहर पेट्रोल (₹/ली) डीज़ल (₹/ली)

नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.03
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39

अन्य राज्यों में पेट्रोल (₹/ली) डीज़ल (₹/ली)

आंध्र प्रदेश ₹109.63 ₹97.47
अंडमान-निकोबार ₹82.46 ₹78.05
बिहार (पटना) ₹105.73 ₹91.96
तेलंगाना (हैदराबाद) ₹107.46 ₹95.70
केरल (तिरुवनंतपुरम) ₹107.40 ₹96.28
उत्तर प्रदेश (लखनऊ) ₹94.57 ₹87.67
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
कर्नाटक (बैंगलोर) ₹102.92 ₹90.99
राजस्थान (जयपुर) ₹105.40 ₹90.82
गुजरात ₹94.80 ₹90.47

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।


FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें रोज़ क्यों बदलती हैं?

A. इंटरनेशनल Crude Oil प्राइस, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और टैक्स की वजह से दाम रोज़ाना अपडेट होते हैं।

Q. भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहाँ मिल रहा है?

A. 19 सितम्बर 2025 को सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार में ₹82.46 प्रति लीटर है।

Q. सबसे महंगा पेट्रोल किस राज्य में है?

A. आंध्र प्रदेश में ₹109.63 प्रति लीटर।

Q. डीज़ल का सबसे कम दाम कहाँ है?

A. अंडमान और निकोबार में ₹78.05 प्रति लीटर।

Q. क्या हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल का दाम अलग होता है?

A. जी हाँ, हर राज्य सरकार का टैक्स अलग होता है, इसलिए दाम भी अलग होते हैं।


Q. पेट्रोल-डीज़ल के दाम रोजाना कब अपडेट किये जाते हैं?
A. भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दाम डेली 6 बजे सुबह अपडेट किये जाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story