Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price 17 Jan: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर का तजा दाम?

Petrol Diesel Price 17 Jan: हर दिन की तरह आज 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे देशभर के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Price 17 Jan: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर का तजा दाम?
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price 17 Jan: देश में फ्यूल की कीमतें हर रोज तय होती हैं और इसका असर सीधे रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो या फिर सब्जी मंडी तक माल पहुंचाने वाला व्यापारी पेट्रोल-डीजल के दाम हर किसी की जेब को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बजट से ठीक पहले ईंधन के भाव को लेकर चर्चा तेज है।

फिलहाल 17 जनवरी को जारी रेट्स में किसी बड़े बदलाव के इशारा नहीं दिख रहे हैं लेकिन अलग-अलग राज्यों के टैक्स की वजह से शहर-दर-शहर कीमतों में अंतर जरूर बना हुआ है।

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80

CNG Rate Today: आज CNG की कीमत

  • दिल्ली: ₹77.09 प्रति किलो
  • मुंबई: ₹77.00
  • अहमदाबाद: ₹82.38
  • वडोदरा: ₹81.35
  • हैदराबाद: ₹96.00
  • सतना (मध्य प्रदेश): ₹97.95

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल विपणन कंपनियां तय करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर मार्जिन शामिल होते हैं। यही वजह है कि एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में दाम अलग नजर आते हैं।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

  • Indian Oil: RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें

क्या बजट 2026 से पहले सरकार ईंधन पर कोई राहत देने का संकेत देगी, या कीमतें फिलहाल इसी स्तर पर बनी रहेंगी? जवाब आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और बजट घोषणाओं से साफ होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story