Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर का तजा रेट

Petrol Diesel Price Today: 30 मार्च 2026 का पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर का रेट (Petrol Diesel LPG Rate)। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच चेक करें दिल्ली, मुंबई और अपने शहर का ताज़ा भाव।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 30 मार्च 2026। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने सोमवार, 30 मार्च 2026 को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है लेकिन आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि दिल्ली, मुंबई और नोएडा समेत देश के प्रमुख शहरों में फ्यूल और एलपीजी (LPG Rate) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

क्रूड ऑयल में भारी उछाल

इंटरनेशनल मार्केट में वेस्ट एशिया के मिलिट्री टेंशन और सप्लाई रूट्स (खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य और यनबू पोर्ट) पर बढ़ते खतरे की वजह से क्रूड ऑयल लगातार महंगा हो रहा है। आज ब्रेंट क्रूड 3% की तेजी के साथ 116.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। यह अमेरिका-ईरान युद्ध के समय बने 119 डॉलर के ऑल-टाइम हाई लेवल के बेहद करीब है। अकेले मार्च महीने में ही कच्चे तेल की कीमतों में 50 परसेंट से ज्यादा का जंप देखा गया है। WTI क्रूड के जून और मई कॉन्ट्रैक्ट भी 96 और 102 डॉलर के पार निकल गए हैं।

चेक करें अपने शहर का भाव

इस ग्लोबल टेंशन के बाद भी घरेलू मार्केट में रेट्स को होल्ड पर रखा गया है। दिल्ली में आज सामान्य पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। प्रीमियम सेगमेंट में XP95 पेट्रोल की कीमत ₹101.89 और XG डीजल ₹91.49 प्रति लीटर है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल फिलहाल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पेट्रोल मात्र ₹82.46 और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट (प्रति लीटर):

शहर (City) पेट्रोल (₹) डीजल (₹)

  • दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
  • मुंबई ₹103.58 ₹90.03
  • नोएडा ₹94.86 ₹87.95
  • गुरुग्राम ₹95.65 ₹88.10
  • लखनऊ ₹94.65 ₹87.76
  • पटना ₹105.84 ₹92.04
  • चेन्नई ₹101.22 ₹92.74
  • बेंगलुरु ₹103.29 ₹91.33
  • कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
  • भोपाल ₹106.52 ₹91.89
  • रांची ₹97.92 ₹92.70

आज आपके शहर में LPG सिलेंडर का रेट

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू (14.2 kg) और कमर्शियल (19 kg) एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट भी आज स्थिर हैं। जानें प्रमुख शहरों के रेट्स:

शहर (City) घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)

  • नई दिल्ली ₹913.00 ₹1,884.50
  • मुंबई ₹912.50 ₹1,836.00
  • कोलकाता ₹939.00 ₹1,988.50
  • चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
  • लखनऊ ₹950.50 ₹2,007.00
  • पटना ₹1,002.50 ₹2,133.50
  • बेंगलुरु ₹915.50 ₹1,958.00
  • हैदराबाद ₹965.00 ₹2,105.50

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story