Begin typing your search above and press return to search.

Mukhyamantri Awas Yojana Gramin UP: गरीबों को मिलेगा पक्का घर: योगी सरकार ने जारी की 400 करोड़ की पहली किस्त, जानिए कैसे करें आवेदन?

Mukhyamantri Awas Yojana Gramin Ki Pahli Kist: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों के गरीब और बेघर लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, योगी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के तहत 400 करोड़ की राशि जारी की गई है।

Mukhyamantri Awas Yojana Gramin UP: गरीबों को मिलेगा पक्का घर: योगी सरकार ने जारी की 400 करोड़ की पहली किस्त, जानिए कैसे करें आवेदन?
X
By Chitrsen Sahu

Mukhyamantri Awas Yojana Gramin Ki Pahli Kist: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों के गरीब और बेघर लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, योगी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के तहत 400 करोड़ की राशि जारी की गई है।

एक लाख पात्र लाभार्थियों को दिए जाएंगे पक्के मकान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक लाख पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाएंगे। इसके लिए पहली किस्त के तहत 400 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में निराश्रित महिलाओं की आयु सीमा 18 से 40 से बढ़ाकर 18 से 50 वर्ष कर दी गई है।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

बता दें कि योगी सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र परिवार को अपने सपनों का घर बनाने के लिए 1,20 लाख रुपए देगी। यह राशि पात्र परिवार के खातों में सीधे भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामिल नहीं हो पाए थे। इसमें प्राकृतिक आपदा और अन्य कारणों से बेघर हुए लोग भी शामिल है।

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का कैसे ले लाभ

  • सबसे पहले आपको जिला प्रशासन या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा।
  • आपको मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना की जानकारी लेने होगी।
  • इसके बाद आपको अधिकारियों को अपनी आवश्यकता और पात्रता के बारे में जावकारी देनी होगी।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना का फॉर्म लेकर मकान की स्थिति सहित अपनी पूरी जानकारी भरनी पड़ेगी।
  • जिला प्रशासन के आदेश के बाद वास्तविक लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story