Begin typing your search above and press return to search.

MP Gold Price Today: भोपाल-इंदौर में सोने के दाम में भारी गिरावट! जानें 22K-24K गोल्ड और सिल्वर का ताज़ा भाव

MP Gold Price Today: भोपाल और इंदौर में सोना ₹110 सस्ता, 22K गोल्ड ₹98,600 और चांदी ₹1,37,000 प्रति किलो। जानें 5 सितंबर 2025 के ताज़ा सोना-चांदी रेट।

MP Gold Price Today: भोपाल-इंदौर में सोने के दाम में भारी गिरावट! जानें 22K-24K गोल्ड और सिल्वर का ताज़ा भाव
X
By Ragib Asim

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोना और चांदी के भाव आज यानी 5 सितंबर 2025 को फिर बदल गए हैं। राजधानी भोपाल और इंदौर दोनों जगहों पर सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतें स्थिर हैं। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है।

भोपाल में सोना हुआ सस्ता
आज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में आज 22 कैरेट सोना 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,03,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी 24K गोल्ड के दाम में 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि 22K सोना भी 100 रुपये सस्ता हुआ है।
इंदौर में भी गिरे दाम
इंदौर में भी सोना आज कुछ सस्ता हुआ है। यहां 22 कैरेट गोल्ड का भाव 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 1,03,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सर्राफा बाजार में बढ़ते-घटते दामों के कारण खरीदारों में हलचल बढ़ गई है।
चांदी के रेट स्थिर
सोने की तरह चांदी में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। भोपाल और इंदौर दोनों जगहों पर चांदी की कीमत आज 1,37,000 रुपये प्रति किलो रही। पिछले कुछ दिनों से चांदी के रेट में कोई खास बदलाव नहीं दिखा है।
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सोने पर हॉलमार्क देखना चाहिए।

24 कैरेट सोना: 999
23 कैरेट सोना: 958
22 कैरेट सोना: 916
21 कैरेट सोना: 875
18 कैरेट सोना: 750

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story