Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra News Hindi: नागपुर में ट्रक और कार की हुई टक्कर, छह लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Maharashtra News Hindi: महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Maharashtra News Hindi: नागपुर में ट्रक और कार की हुई टक्कर, छह लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर
X
By Ragib Asim

Maharashtra News Hindi: महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पुछताछ की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story