Begin typing your search above and press return to search.

Rajaswa Maha Abhiyan Bihar: जमीन संबंधित समस्या के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, झटपट यहां होगा निवारण

ajaswa Maha Abhiyan Shivir Me Samsya Ka Hal: पुर्णिया: बिहार में अब लोगों को जमीन से संबंधित समस्या के लिए कोर्ट या फिर थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि बिहार सरकार ने राजस्व महाअभियान की शुरुआत कर दी है। यानी कि अब जमीन से जुड़ी समस्या के निवारण के लिए हर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर लगाएं जाएंगे।

जमीन संबंधित समस्या के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, अब झटपट यहां होगा निवारण
X
By Chitrsen Sahu

Rajaswa Maha Abhiyan Shivir Me Samsya Ka Hal: पुर्णिया: बिहार में अब लोगों को जमीन से संबंधित समस्या के लिए कोर्ट या फिर थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि बिहार सरकार ने राजस्व महाअभियान की शुरुआत कर दी है। यानी कि अब जमीन से जुड़ी समस्या के निवारण के लिए हर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर लगाएं जाएंगे।

राजस्व महाअभियान की शुरुआत

बता दें कि पहले लोगों को जमीन से संबंधित समस्या के निवारण के लिए कोर्ट या फिर थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। किसी-किसी की समस्या का तो निवारण हो जाता था पर कुछ लोगों की समस्या का हल किसी कारण से नहीं हो पाता था। ऐसे में बिहार सरकार ने 16 अगस्त से राजस्व महाअभियान की शुरुआत की है, जो कि 17 सितंबर तक चलेगी।

सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लगेगा शिविर

बिहार में हर पंचायत में राजस्व महाअभियान शिविर लगाए जाएंगे। जिसके जरीए लोगों की जमीन संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर में अधिकारी लोगों की जमीन संबंधित समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण भी करेंगे।

अब नहीं लगाने होंने कोर्ट कचहरी के चक्कर

यह शिविर लोगों के लिए बड़ा ही लाभकारी साबित होगा। यानी कि अब लोगों को जमीन से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं काटने होंने, बल्की पंचायत में लगने वाले राजस्व महाअभियान शिविर में अपनी समस्या रख रकते हैं। जिनका मौके पर ही निवारण किया जाएगा।

लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील

इसी कड़ी में पुर्णिया जिले के सतकोदरिया पंचायत में भी राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 16 अगस्त से शुरु हो चुका है, जो कि 17 सितंबर तक चलेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिकारी लोगों की जमीन संबंधित समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण भी करेंगे। लोगों से अपील भी की गई है कि वे इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story