Begin typing your search above and press return to search.

Bank School Office Holiday list: सितंबर में आएगी छुट्टियों की बाढ़: स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक भी रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

September Me Kitne Din Band Rahenge Bank: एक दिन बाद सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। सितंबर के महीने में छुट्टियों की बाढ़ आने वाली है, क्योंकि इस महीने ओणम, ईद मिलाद उन नबी, नवरात्री जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि सितंबर में स्कूल-सरकारी ऑफिस और बैंक कब-कब और कितने दिन बंद रहेंगे (Bank School Office Holiday list)?

Bank School Office Holiday list: सितंबर में आएगी छुट्टियों की बाढ़: स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक भी रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
X

Bank School Office Holiday list

By Chitrsen Sahu

September Me Kitne Din Band Rahenge Bank: एक दिन बाद सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। सितंबर के महीने में छुट्टियों की बाढ़ आने वाली है, क्योंकि इस महीने ओणम, ईद मिलाद उन नबी, नवरात्री जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि सितंबर में स्कूल-सरकारी ऑफिस और बैंक कब-कब और कितने दिन बंद रहेंगे (Bank School Office Holiday list)?

छुट्टियों की लिस्ट देखना बेहद जरूरी

बता दें कि एक दिन बाद सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। सितंबर के महीने में ओणम, ईद मिलाद उन नबी, नवरात्री जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण स्कूल-सरकारी ऑफिस और बैंक लगभग 15 दिन बंद रहेंगे। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि हर राज्य में छुट्टीयां एक जैसी नहीं होती। इसलिए छुट्टियों की लिस्ट देखना बेहद जरूरी है।

  • 3 सितंबर 2025 (बुधवार): रांची में 3 सितंबर को कर्मा पूजा है, इसकी वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 सितंबर 2025 (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवंतपुरम में 4 सितंबर को ओणम का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार): 5 सितंबर को देशभर में ईद मिलाद उन नबी का त्योहार मनाया जाएगा, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 सितंबर 2025 (शनिवार): 6 सितंबर जम्मू काश्मिर में इंद्रजात्रा मनाया जाएगा। इसकी वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 सितंबर 2025 (रविवार): 7 सितंबर 2025 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 सितंबर 2025 (शनिवार): 13 सितंबर 2025 को दूसरा शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 सितंबर 2025 (रविवार): 14 सितंबर 2025 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर 2025 (रविवार): 21 सितंबर 2025 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर 2025 (सोमवार): 22 सितंबर 2025 को नवरात्र स्थापना के अवसर पर जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर 2025 (मंगलवार): 23 सितंबर 2025 को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर जयपुर- जम्मू कशमिर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर 2025 (शनिवार): 27 सितंबर 2025 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 सितंबर 2025 (रविवार): 28 सितंबर 2025 को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

ग्राहकों को अगर किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो वह इस लिस्ट के हिसाब से बैंक जाकर अपना काम करा सकते हैं। ग्राहक को अगर पैसे निकालने हैं या फिर किसी को पैसे भेजने हैं और बैंक बंद है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पौसों की लेन-देन जैसे बैंक से जुड़े अन्य काम ऑनलाइन जारी रहेंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story