Begin typing your search above and press return to search.

Stock Market Crash: BJP की हार के खौफ से कोरोना काल के बाद शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूब गए इतने लाख करोड़ रुपए

Stock Market Crash: मोदी सरकार के खतरे में आते ही शेयर बाजार लोट मार रहा है। सेंसेक्स करीब 5500 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 1900 अंकों की गिरावट है, ये 21,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Crash: BJP की हार के खौफ से कोरोना काल के बाद शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूब गए इतने लाख करोड़ रुपए
X
By Ragib Asim

Stock Market Crash: मोदी सरकार के खतरे में आते ही शेयर बाजार लोट मार रहा है। सेंसेक्स करीब 5500 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 1900 अंकों की गिरावट है, ये 21,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।

बाजार खुलते ही 1,000 अंक की आ गई थी गिराव

टलोकसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का असर सुबह से ही शेयर बाजार पर पड़ने लगा था। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 1000 और 400 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी। दोपहर 11:00 बजे तक सेंसेक्स 3,500 अंकों तक फिसल गया, जबकि निफ्टी भी 1,100 अंक लुढ़क गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों को आज 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

निवेशकों का क्या था अनुमान?

विभिन्न एग्जिट पोल में BJP को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलने और देश में NDA की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई थी, जिसके बाद शेयर बाजार में बड़ी बढ़त देखने को मिली थी। विश्लेषकों का अनुमान था कि यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहेगा, जिससे निवेशकों को भारी मुनाफा होगा। हालांकि, चुनाव परिणाम उम्मीद के विपरीत होने के कारण आज शेयर बाजार में एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story