Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका! 24 कैरेट सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के भाव

24 Carat Gold Price: ईरान युद्ध के बाद भी क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? मजबूत डॉलर ने बिगाड़ा खेल। खरीदारी से पहले यहाँ चेक करें अपने शहर का एकदम ताज़ा भाव।

Gold Rate Today: गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका! 24 कैरेट सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के भाव
X
By Ragib Asim

24 Carat Gold Price: मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के बीच हर किसी को लग रहा था कि सोने-चांदी के भाव आसमान छू लेंगे। लेकिन मार्केट का ट्रेंड अचानक पलट गया है। लगातार तीसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है और चांदी औंधे मुंह गिरी है। हमने अक्सर देखा है कि ग्लोबल क्राइसिस में 'Safe Haven' माने जाने वाले गोल्ड में तगड़ी खरीदारी होती है लेकिन इस बार खेल कुछ और ही चल रहा है। असली विलेन मजबूत होता अमेरिकी डॉलर और बढ़ती हुई ट्रेजरी यील्ड सामने आये हैं।

सोने पर क्यों भारी पड़ रहा 'डॉलर'?

मार्केट का डेटा बताता है कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) इस वक्त जबरदस्त मजबूती दिखा रहा है। जब भी डॉलर अपने पीक पर होता है तो इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी पर भारी दबाव बनता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इन्वेस्टर्स ऐसे समय में डॉलर से जुड़ी उन एसेट्स (Assets) की तरफ भागते हैं जहां उन्हें तगड़ा ब्याज (Interest) मिल सके जबकि गोल्ड या सिल्वर कोई फिक्स्ड रिटर्न नहीं देते। ईरान युद्ध के कारण एनर्जी प्राइसेस में जो आग लगी है उसी ने डॉलर को यह संजीवनी दी है। नतीजा यह है कि दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,67,760 रूपये पर आ गया है।

4 मार्च 2026: आपके शहर का लेटेस्ट 'प्राइस लिस्ट'

अगर आप इस गिरावट का फायदा उठाकर ज्वैलरी या सिक्कों में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले देश के प्रमुख शहरों का ताज़ा रेट जरूर चेक कर लें:

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹1,67,760 ₹1,53,790 ₹1,25,860
  • मुंबई ₹1,67,610 ₹1,53,640 ₹1,25,710
  • चेन्नई ₹1,68,700 ₹1,54,640 ₹1,32,490
  • कोलकाता ₹1,67,610 ₹1,53,640 ₹1,25,710
  • बेंगलुरु ₹1,67,610 ₹1,53,640 ₹1,25,710
  • हैदराबाद ₹1,67,610 ₹1,53,640 ₹1,25,710
  • लखनऊ ₹1,67,760 ₹1,53,790 ₹1,25,860
  • पटना ₹1,67,660 ₹1,53,690 ₹1,25,760
  • जयपुर ₹1,67,760 ₹1,53,790 ₹1,25,860
  • अहमदाबाद ₹1,67,660 ₹1,53,690 ₹1,25,760

चांदी भी हुई धड़ाम, चेन्नई में रेट्स सबसे हाई

सोने के साथ-साथ सिल्वर मार्केट में भी तगड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव टूटे हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में एक किलो चांदी फिसलकर ₹2,94,900 के लेवल पर आ गई है। हालांकि, चेन्नई में सिल्वर अभी भी डिमांड के चलते ₹3,14,900 प्रति किलो के प्रीमियम रेट पर ट्रेड कर रही है। आपको अब क्या करना चाहिए? अगर आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर हैं, तो इस 'Dip' को एक बढ़िया बाइंग अपॉर्चुनिटी (Buying Opportunity) की तरह देख सकते हैं, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन कभी भी मार्केट का रुख दोबारा पलट सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story