Gold Silver Price Today: 1 लाख के पार पहुंचा सोना, 31 जुलाई को चांदी भी हुई महंगी, जानिए आज का भाव
Gold Silver Price Today: गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹92,100 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया।

Gold Silver Price Today: गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹92,100 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव भी ₹100 बढ़कर ₹1,17,100 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। त्योहारी सीजन और निवेश की मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। आइये जानते हैं आज का सोने-चांदी का भाव...
बड़े शहरों में क्या रहा आज का गोल्ड रेट?
शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
- दिल्ली ₹92,260 ₹1,00,640
- मुंबई ₹92,110 ₹1,00,490
- चेन्नई ₹92,110 ₹1,00,490
- कोलकाता ₹92,110 ₹1,00,490
- जयपुर ₹92,260 ₹1,00,640
- पटना ₹92,110 ₹1,00,490
- लखनऊ ₹92,260 ₹1,00,640
- बंगलुरु ₹92,110 ₹1,00,490
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
