Gold Silver Price Today 30 June 2025: सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी! जानें 30 जून को आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
Gold Silver Price Today 30 June 2025: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 30 जून को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹97,560 पर पहुंचा। 7 दिन में ₹3,300 की गिरावट। चांदी भी ₹1,07,700 प्रति किलो पर। जानें शहरवार रेट्स।

Gold Silver Price Today 30 June 2025: सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज सोमवार को भी गोल्ड के रेट्स में मामूली गिरावट देखी गई। एक हफ्ते में सोना ₹3,300 तक सस्ता हो चुका है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹89,300 प्रति 10 ग्राम रहा। आज मात्र ₹10 की गिरावट आई, लेकिन बीते 7 दिनों में ₹3,300 तक की कमी दर्ज की गई है।
30 जून को प्रमुख शहरों में गोल्ड का रेट
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
- दिल्ली ₹89,440 ₹97,560
- मुंबई ₹89,290 ₹97,410
- कोलकाता ₹89,290 ₹97,410
- चेन्नई ₹89,290 ₹97,410
- बेंगलुरु ₹89,290 ₹97,410
- लखनऊ ₹89,440 ₹97,560
- जयपुर ₹89,440 ₹97,560
- नोएडा ₹89,440 ₹97,560
- गाजियाबाद ₹89,440 ₹97,560
- पटना ₹89,290 ₹97,410
Silver Rate Today चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज 30 जून 2025 को चांदी का रेट ₹1,07,700 प्रति किलोग्राम रहा, जो कि कल की तुलना में ₹100 कम है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
