Begin typing your search above and press return to search.

Gold and Silver Prices Today: आज 27 जनवरी को सोने-चांदी के क्या भाव हैं, दिल्ली में गोल्ड1.62 लाख के पार, जानिए अपंने शहर के ताज़ा रेट

Gold and Silver Prices Today: 27 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹1,62,110 और चांदी ₹3.34 लाख पर। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट और बढ़त के कारण जानें।

Gold and Silver Prices Today: आज 27 जनवरी को सोने-चांदी के क्या भाव हैं, दिल्ली में गोल्ड1.62 लाख के पार, जानिए अपंने शहर के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold and Silver Prices Today: सर्राफा बाजार में 2026 के पहले महीने में ही तेज उछाल देखने को मिल रहा है। आज 27 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी भी ₹3.34 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। जनवरी महीने में ही सोने-चांदी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। निवेशक और ज्वेलरी खरीदार दोनों इन बदलावों पर नजर रखे हुए हैं।

दिल्ली में आज सोने की कीमत

राजधानी में 24 कैरेट सोना ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड ₹1,48,610 और 18 कैरेट ₹1,21,620 के रेट पर मिल रहा है। चांदी का भाव ₹3,34,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट

लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मेरठ और लुधियाना में 24 कैरेट सोना ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम पर है। इन शहरों में 22 कैरेट ₹1,48,610 और 18 कैरेट ₹1,21,620 पर मिल रहा है। मुंबई, पुणे और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड थोड़ा सस्ता है। यहां यह ₹1,61,960 पर उपलब्ध है। 22 कैरेट ₹1,48,460 और 18 कैरेट ₹1,21,470 पर बिक रहा है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,62,010 प्रति 10 ग्राम पर है।

देशभर में चांदी की कीमत

देश के सभी प्रमुख शहरों में चांदी ₹3,34,900 प्रति किलोग्राम के समान रेट पर कारोबार कर रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, पुणे, लुधियाना और मेरठ में यही भाव है। लखनऊ में चांदी का रेट ₹3,23,490 प्रति किलोग्राम पर रहा।

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोने-चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित होती हैं। वैश्विक तनाव बढ़ने पर निवेशक इन धातुओं को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता के दौर में मांग बढ़ती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां सीधे असर डालती हैं। ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलते ही गोल्ड-सिल्वर महंगे होने लगते हैं।

डॉलर की स्थिति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉलर कमजोर होने पर वैश्विक बाजार में इन धातुओं के दाम चढ़ते हैं। केंद्रीय बैंकों की खरीद ने पिछले कुछ समय में रफ्तार पकड़ी है। कई देश अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा कर रहे हैं। आर्थिक सुस्ती की आशंका में निवेशक जोखिम भरे बाजारों से दूर रहकर सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख करते हैं। इन सभी कारणों का मिला-जुला असर सर्राफा बाजार पर दिखता है। हालांकि स्थानीय करों और परिवहन खर्च की वजह से अलग-अलग शहरों में दामों में मामूली अंतर रहता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story