Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 1.55 लाख के पार पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड, चांदी भी 2.5 लाख के करीब, चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 2 April 2026: सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। जानें दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में 24K और 22K सोने का ताज़ा भाव।

Gold Silver Rate Today: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 1.55 लाख के पार पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड, चांदी भी 2.5 लाख के करीब, चेक करें आज का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 2 अप्रैल 2026| विदेशी बाजारों में मजबूत ट्रेंड और इन्वेस्टर्स की भारी खरीदारी के कारण गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। अखिल भारतीय सराफा संघ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव उछलकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 9,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले वित्त वर्ष में चांदी ने 131 परसेंट का बंपर रिटर्न देकर सोने को भी पीछे छोड़ दिया है।

IBJA और MCX पर आज का लेटेस्ट भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की बेस प्राइस (बिना GST और मेकिंग चार्ज) 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 1,47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमतों में भारी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का वायदा भाव 3,173 रुपये (2.10 प्रतिशत) चढ़कर 1,53,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,892 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,784 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

कीमतों में इस भारी तेजी की मुख्य वजह क्या है?

बाजार में अचानक आए इस उछाल के पीछे ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल कारण अहम हैं। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने मीडिया को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतें नरम रहने की उम्मीद है जिससे ग्लोबल मार्केट में महंगाई को लेकर चिंता घटी है। इसके नतीजे में सेंट्रल बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है जिसका सीधा फायदा बुलियन मार्केट (सोने-चांदी) को मिल रहा है।

1 साल में निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न

पिछले वित्त वर्ष (2025-26) के आंकड़ों पर नज़र डालें तो निवेशकों की जमकर कमाई हुई है। 1 अप्रैल 2025 को सोने की कीमत 94,150 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,55,000 रुपये हो गई है। यानी सिर्फ एक साल में सोने ने 61 फीसदी (57,350 रुपये) का सॉलिड रिटर्न दिया है। दूसरी तरफ, चांदी ने तो कमाल ही कर दिया। एक साल के भीतर चांदी की कीमतों में 1,34,500 रुपये का भारी उछाल आया जिससे निवेशकों को 131 फीसदी से ज़्यादा का मुनाफा हुआ।

प्रमुख शहरों में सोने का ताज़ा भाव

गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के रेट:

  • दिल्ली: 24K - ₹1,53,100 | 22K - ₹1,40,350 | 18K - ₹1,14,860
  • मुंबई: 24K - ₹1,52,950 | 22K - ₹1,40,200 | 18K - ₹1,14,710
  • कोलकाता: 24K - ₹1,52,950 | 22K - ₹1,40,200 | 18K - ₹1,14,710
  • चेन्नई: 24K - ₹1,53,270 | 22K - ₹1,40,500 | 18K - ₹1,17,100
  • लखनऊ: 24K - ₹1,53,100 | 22K - ₹1,40,350 | 18K - ₹1,14,860
  • पटना: 24K - ₹1,53,000 | 22K - ₹1,40,250 | 18K - ₹1,14,760
  • जयपुर: 24K - ₹1,53,100 | 22K - ₹1,40,350 | 18K - ₹1,14,860
  • इंदौर / भोपाल: 24K - ₹1,53,000 | 22K - ₹1,40,250 | 18K - ₹1,14,760

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story