Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today: सोने की रफ्तार पर लगा ब्रेक, दिल्ली-मुंबई में हल्की गिरावट… लेकिन चांदी अभी भी फुल स्पीड में, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: 16 जनवरी को सोने के दाम में हल्की गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के करीब, चांदी में तेजी बरकरार।

Gold Rate Today: सोने की रफ्तार पर लगा ब्रेक, दिल्ली-मुंबई में हल्की गिरावट… लेकिन चांदी अभी भी फुल स्पीड में, जानें आज का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे थे तो आज का दिन थोड़ा राहत भरा हो सकता है। देश में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 16 जनवरी की सुबह सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक, ज्यादातर बड़े शहरों में गोल्ड सस्ता हुआ है।

आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना फिसलकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में इसका भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव दिखा जहां हाजिर भाव गिरकर 4614.45 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,43,760 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,790 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,640 प्रति 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु में कितना है रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,31,640 प्रति 10 ग्राम

आज देश के बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 1,31,790 1,43,760
  • मुंबई 1,31,640 1,43,610
  • अहमदाबाद 1,31,690 1,43,660
  • चेन्नई 1,31,640 1,43,610
  • कोलकाता 1,31,640 1,43,610
  • हैदराबाद 1,31,640 1,43,610
  • जयपुर 1,31,790 1,43,760
  • भोपाल 1,31,690 1,43,660
  • लखनऊ 1,31,790 1,43,760
  • चंडीगढ़ 1,31,790 1,43,760

सोने की चाल क्यों बदली?

जानकारों की मानें तो अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है। आमतौर पर जब ब्याज दरें घटती हैं, तो सोना और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ता है।

हालांकि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्का प्रॉफिट बुकिंग दबाव दिख रहा है। वहीं भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक मांग और घटती इनवेंट्री लंबे समय में सोने को सपोर्ट देती नजर आ रही है।

चांदी में तेजी बरकरार

जहां सोने की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, वहीं चांदी लगातार चमक रही है। 16 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत ₹2,95,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2026 में अब तक करीब 21 फीसदी बढ़ चुकी है।

सोने में आई यह गिरावट भले ही छोटी हो, लेकिन खरीदारी की सोच रहे लोगों के लिए यह मौका बन सकती है। वहीं चांदी में तेजी अभी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story