Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: आज फिर सोना-चांदी के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, अभी देखें आपके शहर का ताज़ा रेट

Gold Rate Today 14 September 2025: सोना-चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमतों में जबरदस्त उछाल आ जाता है तो कभी बड़ी गिरावट होती है।

Gold Rate Today: गोल्ड के रेट धड़ाम, 1400 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए 24K, 22K और 20K गोल्ड के नए रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 14 September 2025: सोना-चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमतों में जबरदस्त उछाल आ जाता है तो कभी बड़ी गिरावट होती है। श्राद्ध पक्ष के दिनों में भी सोने-चांदी के दाम लगातार तेजी बानी हुई है। आज रविवार, 14 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना महंगा और चांदी स्टेबल है।

आज 24 कैरेट सोना 1,11,300 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी 1,33,000 प्रति किलो कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं देशभर के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताज़ा भाव।

अलग-अलग कैरेट में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोना: ₹1,11,300
22 कैरेट सोना: ₹1,02,050
18 कैरेट सोना: ₹83,520
14 कैरेट सोना: ₹70,697

चांदी का भाव (प्रति किलो)

  • 999 शुद्धता चांदी: ₹1,33,000

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)

  • दिल्ली 1,11,300 1,02,050
  • मुंबई 1,11,170 1,01,900
  • अहमदाबाद 1,11,200 1,01,950
  • चेन्नई 1,11,710 1,02,200
  • कोलकाता 1,11,170 1,01,900
  • गुरुग्राम 1,11,300 1,02,050
  • लखनऊ 1,11,300 1,02,050
  • बैंगलोर 1,11,170 1,01,900
  • पटना 1,11,200 1,01,950
  • जयपुर 1,11,300 1,02,050

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (प्रति किलो)

शहर चांदी का भाव (₹)

  • भारत (औसत) 1,33,000
  • मुंबई 1,33,000
  • दिल्ली (शाहदरा) 1,33,000
  • जयपुर 1,33,000
  • हैदराबाद 1,43,900

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story