Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 10 Dec: शादी के सीजन में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का गोल्ड सिल्वर का रेट

Gold Silver Rate Today 10 December 2025 : शादी के सीजन में सोना फिर हुआ सस्ता। जानिए 10 दिसंबर 2025 का लेटेस्ट Gold Silver Rate, 24K, 22K सोने और चांदी के ताजा भाव।

Gold Silver Rate Today 10 Dec: शादी के सीजन में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का गोल्ड सिल्वर का रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में सोने के दामों में भारी कमी देखी गई है, जिससे आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक दो दिन में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹990 और 22 कैरेट गोल्ड ₹910 तक सस्ता हो चुका है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,29,580 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,18,790 के करीब बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है और 1 किलो चांदी ₹1,90,100 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

अलग-अलग कैरेट के सोने की ताजा कीमतें
आज के ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,27,974 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,27,462, 20 कैरेट ₹1,17,224, 18 कैरेट ₹95,981 और 14 कैरेट सोना ₹74,865 प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया है। कैरेट के हिसाब से सोने के दामों में यह बदलाव निवेश और गहनों की खरीद दोनों पर असर डाल रहा है।
प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव
देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने के दाम लगभग एक जैसे बने हुए हैं। दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना ₹1,29,580 और 22 कैरेट ₹1,18,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, कोलकाता, पुणे, बैंगलोर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,29,430 और 22 कैरेट ₹1,18,640 के आसपास चल रहा है। चेन्नई में आज सबसे महंगा सोना दर्ज किया गया है, जहां 24 कैरेट का रेट ₹1,30,900 और 22 कैरेट ₹1,19,990 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
Silver Rate Today 10 December: इन शहरों में चांदी का ताजा भाव
चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे और चंडीगढ़ सहित ज्यादातर शहरों में 1 किलो चांदी ₹1,90,100 पर बिक रही है। वहीं चेन्नई, भुवनेश्वर, केरल और हैदराबाद जैसे शहरों में चांदी थोड़ी महंगी होकर ₹1,99,100 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। 10 ग्राम चांदी का भाव अधिकांश शहरों में ₹1,901 दर्ज किया गया है।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें वैश्विक बाजार में सोने की मांग, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, ब्याज दरें और निवेशकों का रुझान प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा शादी सीजन के दौरान डिमांड बढ़ने से बाजार में हलचल और तेज हो जाती है।
कैसे पता करें रोज का लेटेस्ट Gold Silver Rate?
ध्यान देने वाली बात यह है कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर रेट जारी नहीं करता। अगर आप रोजाना अपने मोबाइल पर सोने का लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर SMS के जरिए ताजा भाव की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story