Gold Rate Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक गिरे सोने के दाम, जानिए 10 अप्रैल को आपके शहर में क्या चल रहा है गोल्ड रेट

Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज का सोने का भाव 11 फरवरी, 24K से 14K तक बदले गोल्ड के दाम, खरीदने से पहले फटाफट देखें लिस्ट
X
Gold Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे तनाव के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में आज 10 अप्रैल के लेटेस्ट गोल्ड रेट।

Gold Silver Rate Today: भारतीय सराफा बाजार में 10 अप्रैल की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे टेंशन के कारण दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,51,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस गिरावट से गहने खरीदने वाले आम ग्राहकों और इन्वेस्टर्स को डायरेक्ट फायदा मिलेगा।

ग्लोबल मार्केट का असर: क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

ग्लोबल लेवल पर इन्वेस्टर्स वेस्ट एशिया की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने को लेकर चल रहे सस्पेंस और टैंकरों के मूवमेंट रुकने की खबरों ने मार्केट सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर डाला है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की है। इसका सीधा असर यह हुआ कि इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड का भाव 4,789.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

भारत में सोने और चांदी के रेट सिर्फ डोमेस्टिक डिमांड ही नहीं बल्कि इन ग्लोबल फैक्टर्स से भी सीधे तौर पर तय होते हैं। इसी वजह से दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले भी सोने की कीमतों में करीब एक प्रतिशत (1,500 रुपये) की बड़ी गिरावट देखी गई थी जिसके बाद भाव 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार नरमी का ट्रेंड बना हुआ है। 10 अप्रैल की सुबह चांदी का रेट खिसककर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के मार्केट में चांदी 7,800 रुपये (करीब 3.10 प्रतिशत) टूटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में फिलहाल चांदी का स्पॉट प्राइस 76.24 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में भारत के अंदर चांदी ने 4 लाख रुपये का लेवल क्रॉस कर लिया था।

प्रमुख शहरों में 10 अप्रैल का ताज़ा गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग महानगरों में लोकल टैक्स के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर रहता है। आज के लेटेस्ट रेट्स:

  • दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,620 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई और कोलकाता: इन दोनों प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,470 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
  • चेन्नई: यहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • पुणे और बेंगलुरु: इन आईटी हब्स में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,51,470 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • अहमदाबाद और भोपाल: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,51,520 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,38,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
  • लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर: उत्तर भारत के इन प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,620 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story