Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 03 March 2025: सोने के दाम में गिरावट जारी, 24 कैरेट गोल्ड 240 रुपये सस्ता! अभी जानें लेटेस्ट अपडेट

Gold Silver Rate Today 03 March 2025: आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन, लगातार चौथी बार सोना सस्ता हो रहा है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव में 240 रुपये की कमी और 22 कैरेट सोने का भाव में 200 रुपये की गिरावट देखी गई है।

Gold Silver Rate Today 03 March 2025: सोने के दाम में गिरावट जारी, 24 कैरेट गोल्ड 240 रुपये सस्ता! अभी जानें लेटेस्ट अपडेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 03 March 2025: आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन, लगातार चौथी बार सोना सस्ता हो रहा है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव में 240 रुपये की कमी और 22 कैरेट सोने का भाव में 200 रुपये की गिरावट देखी गई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग 86,600 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड करीब 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास कारोबार कर रहा है। साथ ही, एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये पर स्थिर है।

सोने-चांदी के दाम में गिरावट के कारण

डॉलर की मजबूती

  • डॉलर की मजबूती के चलते सोने की मांग में कमी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर और भी मजबूत हो गया है।

फेडरल रिजर्व

  • फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती न होने की उम्मीद से सर्राफा बाजार पर दबाव बना हुआ है।

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता

  • निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों में गिरावट का योगदान दिया है।

दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली 79,540 रुपये 86,760 रुपये
  • चेन्नई 79,390 रुपये 86,610 रुपये
  • मुंबई 79,390 रुपये 86,610 रुपये
  • कोलकाता 79,390 रुपये 86,610 रुपये

दिल्ली में लगातार चौथे दिन 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है, वहीं मुंबई में भी थोड़े अंतर के साथ यही दर कायम है।

चांदी का भाव

3 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story