Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Rate Today: दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सोना? चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के ताज़ा रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी भी एक दिन की राहत के बाद फिर टूटी। जानिए क्या है गोल्ड-सिल्वर के दाम गिरने की वजह और किस शहर में कितना सस्ता मिल रहा है कीमती धातु।

Gold-Silver Rate Today: दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सोना? चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Rate Today: देशभर में सोने और चांदी की चमक आज फिर फीकी हो गई है। सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी, जो कल थोड़ी स्थिर थी, आज फिर ₹100 प्रति किलोग्राम टूट गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की दरों में कमी आई है।

कीमतें क्यों गिर रहीं हैं?

अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के हल्का होने की उम्मीदों ने गोल्ड और सिल्वर की ग्लोबल कीमतों पर दबाव बनाया है। साथ ही, स्पॉट मार्केट में डिमांड कमजोर है और डॉलर इंडेक्स भी गिरकर दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के रेट को नीचे खींचा है।

तीन दिन में कितना सस्ता हुआ सोना?

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। कुल मिलाकर तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹1860 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1710 प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। वहीं चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में प्रति किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹1,17,900 पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली ₹92,240 ₹1,00,620
  • मुंबई ₹92,090 ₹1,00,470
  • कोलकाता ₹92,090 ₹1,00,470
  • चेन्नई ₹92,090 ₹1,00,470
  • बेंगलुरु ₹92,090 ₹1,00,470
  • हैदराबाद ₹92,090 ₹1,00,470
  • पटना ₹92,140 ₹1,00,520
  • लखनऊ ₹92,240 ₹1,00,620
  • जयपुर ₹92,240 ₹1,00,620
  • अहमदाबाद ₹92,140 ₹1,00,520

चांदी का आज का भाव (प्रति किग्रा)

शहर चांदी का रेट (₹/किग्रा)

  • दिल्ली ₹1,17,900
  • मुंबई ₹1,17,900
  • कोलकाता ₹1,17,900
  • चेन्नई ₹1,27,900 (सबसे महंगी)

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story