Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Prices Update: 3 दिन के क्रैश के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी में रिकॉर्ड बाउंस, चांदी फिर ऑल-टाइम हाई की ओर, पढ़ें 22K और 24K गोल्ड का लेटेस्ट भाव

Gold Silver Prices Today 4 February 2026: एक दिन में चांदी 30,881 और सोना 7,307 महंगा. दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव देखें.

Gold Silver Prices Update: 3 दिन के क्रैश के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी में रिकॉर्ड बाउंस, चांदी फिर ऑल-टाइम हाई की ओर, पढ़ें 22K और 24K गोल्ड का लेटेस्ट भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 4 फरवरी 2026: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी तेज गिरावट के बाद आखिरकार बड़ी रिकवरी देखने को मिली है। मंगलवार को कमोडिटी बाजार में जोरदार खरीदारी लौटी जिससे चांदी और सोने दोनों के दाम एक ही दिन में तेज उछाल के साथ बंद हुए। इस तेजी से शादी-ब्याह और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों की धड़कनें फिर बढ़ गई है।

कमोडिटी मार्केट (MCX) में मंगलवार को चांदी की कीमत 13 प्रतिशत से ज्यादा उछल गई। चांदी 30,881 की तेजी के साथ 2,67,142 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं, सोने में भी मजबूत वापसी देखने को मिली और यह 7,307 यानी करीब 5.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,49,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 फरवरी को सोने के दामों में मजबूती दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 15,409 प्रति ग्राम यानी 1,54,090 प्रति 10 ग्राम के भाव पर चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 14,126 प्रति ग्राम यानी 1,41,260 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

तीन दिन के क्रैश के बाद लौटी तेजी

बाजार जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में सोने-चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद तेज गिरावट देखी थी। मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के दबाव में कीमतें नीचे आई थीं। लेकिन अब निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी और ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल आया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त बाउंस बैक देखा गया। स्पॉट गोल्ड 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। अमेरिकी वायदा बाजार में भी सोने के दाम मजबूत बने हुए हैं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारी गिरावट के बाद आई यह तेजी शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारी का नतीजा है। हालांकि आगे के रुझान वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति पर निर्भर करेंगे। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी के साथ फैसला लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story