Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी, देखें आज का नया भाव

Gold Silver Price Today: आज सोना ₹1,01,421 तक गिरा और चांदी ₹1,17,766 तक पहुंची। जानें सोना-चांदी का ताज़ा रेट और निवेशकों के लिए नया अलर्ट।

Gold Rate Today: गोल्ड के रेट धड़ाम, 1400 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए 24K, 22K और 20K गोल्ड के नए रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today: आज के दिन सोना-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत गिरी है, जबकि चांदी की कीमत में बढ़त देखी गई। गुरुवार को सोना 0.09% की गिरावट के साथ ₹1,01,450 प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह कल के बंद भाव ₹1,01,542 से कम रहा। सुबह 9:05 बजे तक सोना और गिरकर ₹1,01,421 तक पहुंच गया। यानी सोना खरीदने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

सोने की कीमत भले ही गिरी हो, लेकिन चांदी ने रफ्तार पकड़ ली। चांदी 0.35% चढ़कर ₹1,17,766 प्रति किलो तक पहुंच गई। मतलब, चांदी में निवेश करने वालों को फायदा हुआ है। विदेशी बाजार में भी सोने की कीमत ज्यादा नहीं बदली। हाजिर सोना $3,390.91 प्रति औंस पर टिका रहा। वहीं दिसंबर वायदा $3,446.70 प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी निवेशक अमेरिका के PCE डाटा का इंतजार कर रहे हैं। यह आंकड़ा बताएगा कि अमेरिकी महंगाई दर कैसी है और फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला करेगा। खबरों के मुताबिक, अगले महीने अमेरिका में ब्याज दरें घट सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सोना और ज्यादा आकर्षक बन जाएगा क्योंकि ब्याज दर घटने पर लोग सोने में ज्यादा निवेश करते हैं।

चीन का सोना आयात बढ़ा

रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीन ने जुलाई में जून की तुलना में 126% ज्यादा सोना आयात किया है। इसका मतलब है कि दुनिया भर में सोने की मांग अभी भी मजबूत है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा सोना ₹1,01,200 तक गिर सकता है। सोने को $3,365 - $3,345 पर सपोर्ट और $3,412 - $3,434 पर रेजिस्टेंस मिल सकता है। वहीं, चांदी को $38.25 - $38.45 पर सपोर्ट और $39.05 - $39.25 पर रेजिस्टेंस मिल सकता है।

निवेशकों के लिए सलाह

अगर आप सोना या चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। अभी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल देखकर ही खरीद-बिक्री करनी चाहिए।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story