Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 02 May 2024: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 02 May 2024: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 02 May 2024: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से बहुत नीचे आ गया है। अब ज्यादार गोल्ड बायर्स के मन में यही सवाल है कि गोल्ड और कितना नीचे आएगा?

आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपये हैं। चांदी का भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 500 रुपये की कमी आई है। गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन आ रहा है।

दिल्ली में आज सोने का भाव:

2 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से लगातार गिर रहा है। गोल्ड 75,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से 71,500 रुपये के आसपास देश के ज्यादातर शहरों में कारोबार कर रहा है।

मुंबई में आज सोने का भाव:

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव:

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत:

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 66,340 72,370
  • कोलकाता 65,540 71,500
  • गुरुग्राम 65,690 71,650
  • लखनऊ 65,690 71,650
  • बेंगलुरु 65,540 71,500
  • जयपुर 65,690 71,650
  • पटना 65,590 71,550
  • भुवनेश्वर 65,540 71,500
  • हैदराबाद 65,540 71,500

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story