Begin typing your search above and press return to search.

Gold–Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर का रेट

Gold Silver Price Today: आज भारत में सोना तीसरे दिन सस्ता हुआ और दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹124120 पर आ गया। चांदी भी ₹160900 प्रति किलो पर फिसली। यहां पढ़ें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत सभी बड़े शहरों के आज के रेट।

Gold–Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold–Silver Price Today: भारत में सोने और चांदी के भाव लगातार तीसरे दिन नीचे आए हैं। गोल्ड पर दबाव जारी है और चांदी की चमक भी लगातार फीकी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹10 की गिरावट दर्ज की गई। तीन दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड ₹810 नीचे आ चुका है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी आज फिर ₹100 सस्ती हुई है और अब इसका रेट ₹160900 प्रति किलोग्राम है।

दबाव का बड़ा कारण यह है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर मज़बूत बना हुआ है और दिसंबर में फेडरल रिजर्व से रेट कट की उम्मीद लगातार कमजोर पड़ रही है। इसी वजह से सोने में लगातार कमजोरी का ट्रेंड दिख रहा है।

देशभर के 10 बड़े शहरों में सोने का रेट

नीचे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के आज के ताजा भाव:

शहर | 22 कैरट (10 ग्राम) | 24 कैरट (10 ग्राम)

  • दिल्ली | ₹113790 | ₹124120
  • मुंबई | ₹113640 | ₹123970
  • कोलकाता | ₹113640 | ₹123970
  • चेन्नई | ₹114590 | ₹125010
  • बेंगलुरु | ₹113640 | ₹123970
  • हैदराबाद | ₹113640 | ₹123970
  • लखनऊ | ₹113790 | ₹124120
  • पटना | ₹113690 | ₹124020
  • जयपुर | ₹113790 | ₹124120
  • अहमदाबाद | ₹113690 | ₹124020

चांदी: एक दिन की तेज उछाल के बाद तीन दिनों की गिरावट

दिल्ली में चांदी आज तीसरे दिन गिरकर ₹160900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। तीन दिनों में चांदी ₹7100 सस्ती हो चुकी है। इससे पहले यह एक दिन में ₹6000 उछली थी और उससे पहले लगातार दो दिनों में ₹7000 नीचे आई थी। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई—तीनों ही बड़े महानगरों में आज चांदी दिल्ली के समान ₹160900 प्रति किलो पर बिक रही है।

क्या आगे और टूटेगा सोना

डॉलर के मजबूत रहने और यह संभावना कि दिसंबर में फेड रेट कट नहीं करेगा, गोल्ड के लिए दबाव का माहौल बनाए हुए है। मेटल्स फोकस के हर्षल बारोट के अनुसार बाजार का रुझान साफ दिखा रहा है कि फेड अब दरें नहीं घटाने वाला। अगर रेट कट नहीं होता है तो गोल्ड में 2 से 5 प्रतिशत तक की और गिरावट की आशंका बनती है।

उन्होंने कहा कि सोने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3800 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत बेस बनाया है और अगले साल तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर सोना ₹1 लाख तक आता है तो इसमें खरीदारी और बढ़ सकती है।

छत्तीसगढ़

रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में आज 24 कैरेट सोने के स्थानीय ज्वेल मार्केट में औसत भाव ₹123900 से ₹124300 प्रति 10 ग्राम के बीच रहे। तीन दिनों से लगातार दबाव का असर यहां भी दिखा है। चांदी रायपुर में ₹160900 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है।

मध्य प्रदेश

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में 24 कैरेट गोल्ड के रेट आज औसत ₹124000 से ₹124200 के रेंज में रहे। एमपी में चांदी भी आज ₹160900 प्रति किलो के आसपास बनी रही। पिछले 72 घंटों के गोल्ड स्लाइड का असर यहां भी साफ है।

डिस्क्लेमर

इस खबर में दी गई सलाह या भविष्यवाणी एक्सपर्ट्स के अपने निजी विचार होते हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story