Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 29 June 2024: देश में सोने के भाव (Gold silver price today in hindi) में लगातार गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में 200 रुपये तक की तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 72,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 June 2024: देश में सोने के भाव (Gold silver price today in hindi) में लगातार गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में 200 रुपये तक की तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 72,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, मुंबई में यह कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की रिटेल कीमत 90,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रेट कितना चल रहा है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 72,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)

  • चेन्नई 66,670 72,730
  • कोलकाता 66,160 72,170
  • गुरुग्राम 66,310 72,340
  • लखनऊ 66,310 72,340
  • बेंगलुरु 66,160 72,170
  • जयपुर 66,310 72,340
  • पटना 66,210 72,220
  • भुवनेश्वर 66,160 72,170
  • हैदराबाद 66,160 72,170

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story