Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 9 July 2024: सोना-चांदी के आज के भाव, जानिए आपके शहर में (9 जुलाई 2024) की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 9 July 2024: आज, 9 जुलाई 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार की शाम को सोने के रेट ₹72746 प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट ₹91733 प्रति किलो पर पहुंच गए।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 9 July 2024: आज, 9 जुलाई 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार की शाम को सोने के रेट ₹72746 प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट ₹91733 प्रति किलो पर पहुंच गए। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी की ताजा कीमतें।

आज का सोने का भाव (Gold Price Today)

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज का सोने का भाव इस प्रकार है:

  • सोना 999: ₹72746 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 995: ₹72455 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 916: ₹66635 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 750: ₹54560 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 585: ₹42556 प्रति 10 ग्राम

आज का चांदी का भाव (Silver Price Today)

  • चांदी 999: ₹91733 प्रति किलो

शहरवार सोने का भाव (City-wise Gold Price)

शहर का नाम 22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम) 24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम) 18 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)

  • चेन्नई ₹6799 ₹7417 ₹5569
  • मुंबई ₹6744 ₹7357 ₹5518
  • दिल्ली ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • कोलकाता ₹6744 ₹7357 ₹5518
  • अहमदाबाद ₹6749 ₹7362 ₹5522
  • जयपुर ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • पटना ₹6749 ₹7362 ₹5522
  • लखनऊ ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • गाजियाबाद ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • नोएडा ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • अयोध्या ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • गुरुग्राम ₹6759 ₹7372 ₹5530
  • चंडीगढ़ ₹6759 ₹7372 ₹5530

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है। जैसे:

  • 24 कैरेट: 999
  • 23 कैरेट: 958
  • 22 कैरेट: 916
  • 21 कैरेट: 875
  • 18 कैरेट: 750

हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता का पता चलता है। 22 कैरेट सोने का मतलब होता है 91.6% शुद्ध सोना।

आपका सोना कितना शुद्ध है?

  • 24 कैरेट: 99.9% शुद्ध
  • 23 कैरेट: 95.8% शुद्ध
  • 22 कैरेट: 91.6% शुद्ध
  • 21 कैरेट: 87.5% शुद्ध
  • 18 कैरेट: 75% शुद्ध
  • 17 कैरेट: 70.8% शुद्ध
  • 14 कैरेट: 58.5% शुद्ध
  • 9 कैरेट: 37.5% शुद्ध

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a journalist currently employed as News Editor in NPG News (Digital). Born and brought up in Bettiah, Ragib journey began with print media and soon transitioned towards digital. He carries more than 10 years of experience in the field with focus on New media. He has previously worked with Hindustan Samachar, News Track, Janjwar, Special Coverage News Hindi. His interests include Science, Geopolitics, Economics and Current affairs.

Read MoreRead Less

Next Story