Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें अपने शहर का 24K और 22K का भाव Gold का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में 7 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। मिडिल ईस्ट संकट और कमजोर डॉलर से सोना 1.53 लाख के पार पहुंचा।

Gold Silver Rate Today: सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को झटका! सोना-चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए अपने शहर का तजा भाव!
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 7 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और पश्चिमी एशिया के भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है जबकि चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

सर्राफा बाजार और MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 2,300 रुपये बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है। वहीं, चांदी 5,000 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में 320 रुपये का इजाफा हुआ है और यह 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी भी 985 रुपये की तेजी के साथ 2,33,480 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के 24 कैरेट सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

कीमतों में अचानक क्यों आई इतनी तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के वरिष्ठ अनलिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की कीमतों में सुधार मुख्य रूप से निचले स्तर पर आई खरीदारी, अमेरिकी डॉलर में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आया है।

मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 7 अप्रैल की समय सीमा से पहले मिडिल ईस्ट में सीजफायर की संभावनाओं के बीच हाजिर सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, इस पूरे सप्ताह भू-राजनीतिक कारण ही सर्राफा कीमतों की दिशा तय करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में बढ़त का दौर जारी है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस हो गई है। वहीं, सोना 0.14 फीसदी बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों और रोजगार दर के चलते आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के रेट

गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के रेट:

शहर 24K (रुपये/10 ग्राम) 22K (रुपये/10 ग्राम) 18K (रुपये/10 ग्राम)

  • दिल्ली 1,50,810 1,38,250 1,13,140
  • मुंबई 1,50,660 1,38,100 1,12,990
  • कोलकाता 1,50,660 1,38,100 1,12,990
  • चेन्नई 1,52,180 1,39,500 1,16,700
  • लखनऊ 1,50,810 1,38,250 1,13,140
  • पटना 1,50,710 1,38,150 1,13,040
  • जयपुर 1,50,810 1,38,250 1,13,140
  • इंदौर 1,50,710 1,38,150 1,13,040
  • भोपाल 1,50,710 1,38,150 1,13,040

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story