Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 31st May: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold Silver Price Today, 31st May: आज, 31 मई को सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

Gold-Silver Price Today 4 October 2023: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें 10 ग्राम सोने के दाम
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 31st May: आज, 31 मई को सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बुधवार को चांदी के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से लगातार गिर रहे हैं। इस समय सोने के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 128 रुपये की गिरावट के साथ 72,088 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,027 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,027 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 273 रुपये की गिरावट के साथ 93,850 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,077 रुपये की गिरावट के साथ 93,046 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,850 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,005 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने-चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,364.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,366.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,360.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.34 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 31.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने की शुद्धता की पहचान:

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर:

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव:

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान:

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story