Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 31 August 2024: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट

Gold Rate Today 31 August 2024: आज शनिवार 31 अगस्त 2024 को सोना सस्ता हुआ है। अगस्त महीने के आखिरी दिन 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये तक की गिरावट आई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 31 August 2024: आज शनिवार 31 अगस्त 2024 को सोना सस्ता हुआ है। अगस्त महीने के आखिरी दिन 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गो्ल्ड रेट 72,200 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड रेट 67,100 और 18 कैरेट गोल्ड रेट 54,800 रुपये के आसापास कारोबार कर रहा है। अगर आप भी घर की शादी के लिए गोल्ड ज्वैलरी या इन्वेस्टमेंट के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये सोना खरीदने का बेस्ट टाइम हो सकता है। त्योहारों से पहले सोने के दाम में करेक्शन आया है। ऐसे में त्योहार से पहले गोल्ड खरीदने के लिए ये प्राइस और टाइम हो सकता है।

एक किलोग्राम चांदी का रेट

सिल्वर का रेट आज 87,900 रुपये पर है। चांदी का भाव में आज तेजी नजर आ रही है। यहां जानें देश के 13 बड़े शहरों में आज गोल्ड रेट क्या रहा?

देश के 13 बड़े शहरों में सोने के आज के भाव:

दिल्ली:

  • 24 कैरेट: 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

नोएडा:

  • 24 कैरेट: 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

गाजियाबाद:

  • 24 कैरेट: 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ:

  • 24 कैरेट: 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

जयपुर:

  • 24 कैरेट: 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

पटना:

  • 24 कैरेट: 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट: 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,060 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद:

  • 24 कैरेट: 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story