Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: छोटी दिवाली पर सोने की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 30 October 2024: आज बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली के मौके पर सोने की कीमतों में उछाल आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 80,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Gold-Silver Rate Today 25 June 2024: आज का सोना और चांदी का भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट (25 जून 2024)
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 30 October 2024: आज बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली के मौके पर सोने की कीमतों में उछाल आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 80,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव

  • दिल्ली ₹73,910 ₹80,610
  • मुंबई ₹73,760 ₹80,460
  • अहमदाबाद ₹73,810 ₹80,510
  • चेन्नई ₹73,760 ₹80,460
  • कोलकाता ₹73,760 ₹80,460
  • गुरुग्राम ₹73,910 ₹80,610
  • लखनऊ ₹73,910 ₹80,610
  • जयपुर ₹73,910 ₹80,610
  • पटना ₹73,810 ₹80,510
  • भुवनेश्वर ₹73,760 ₹80,460
  • हैदराबाद ₹73,760 ₹80,460
  • बेंगलुरु ₹73,760 ₹80,460

सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति, करेंसी एक्सचेंज रेट और भारत में सोने की मौसमी मांग जैसे कई कारक प्रभाव डालते हैं। वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिलता है। त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग भी कीमतों में इजाफा करती है।

क्यों अपने उच्चतम स्तर पर है सोना?

भारत में त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के चलते सोने की मांग बढ़ गई है। वहीं, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से भी सोने में निवेश की प्रवृत्ति बढ़ रही है। सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती का भी बाजार पर प्रभाव पड़ा है, जिससे पिछले कुछ महीनों में कीमतों में सुधार देखा गया है।

धनतेरस पर कल का सोना और चांदी का भाव

कल धनतेरस के मौके पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, कल सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत भी 200 रुपये की वृद्धि के साथ 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story