Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 30 June 2024: देशभर में सोने की कीमतें स्थिर, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 30 June 2024: रविवार, 30 जून को देश में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,420 रुपये और मुंबई में 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 30 June 2024: रविवार, 30 जून को देश में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,420 रुपये और मुंबई में 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना है...

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 66,850 रुपये/10 ग्राम 72,930 रुपये/10 ग्राम
  • कोलकाता 66,250 रुपये/10 ग्राम 72,280 रुपये/10 ग्राम
  • गुरुग्राम 66,400 रुपये/10 ग्राम 72,420 रुपये/10 ग्राम
  • लखनऊ 66,400 रुपये/10 ग्राम 72,420 रुपये/10 ग्राम
  • बेंगलुरु 66,250 रुपये/10 ग्राम 72,280 रुपये/10 ग्राम
  • जयपुर 66,400 रुपये/10 ग्राम 72,420 रुपये/10 ग्राम
  • पटना 66,300 रुपये/10 ग्राम 72,320 रुपये/10 ग्राम
  • भुवनेश्वर 66,250 रुपये/10 ग्राम 72,280 रुपये/10 ग्राम
  • हैदराबाद 66,250 रुपये/10 ग्राम 72,280 रुपये/10 ग्राम

इंदौर में सोने-चांदी के भाव

29 जून को इंदौर के सराफा बाजार में सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 87,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भाव

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,339.20 डॉलर प्रति औंस पर है। देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 28 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 48 रुपये या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story