Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 30 December 2023: सोने के भाव में तेज़ी, चांदी के रेट भी बढ़े, जानें क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today 30 December 2023: पिछले कई दिनों से सोना का दाम लगातार सातवें आसमान पर था, लेकिन इस साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन इसके रफ्तार पर ब्रेक लग गया.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 30 December 2023: पिछले कई दिनों से सोना का दाम लगातार सातवें आसमान पर था, लेकिन इस साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन इसके रफ्तार पर ब्रेक लग गया. साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद इसके खरीदार राहत की सांस लेते नजर आ रहे हैं. इससे पहले गुरुवार को सोना महंगाई का नया इतिहास रचते हुए 63452 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था.

गुरुवार के उलट शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को सोना 206 रुपये की गिरावट के साथ 63,246 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले गुरुवार को सोना 229 रुपये महंगा होकर अपने उच्चतम रेट 63,452 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को चांदी 1238 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 73,395 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले गुरुवार को चांदी 569 रुपये की उछाल के साथ 74,633 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 63,246 रुपये, 23 कैरेट 62,993 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,933 रुपये, 18 कैरेट वाला 47,435 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

इसके बाद शुक्रवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 206 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,452 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 28 दिसंबर को 2023 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 3,539 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story