Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 30 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 30 April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल बाजार खुलने तक मंगलवार को सोमवार की शाम वाली कीमत ही बनी रहेगी।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 30 April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल बाजार खुलने तक मंगलवार को सोमवार की शाम वाली कीमत ही बनी रहेगी। जैसे-जैसे कीमतों में उतार-चढ़ाव होंगे, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपए की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 84,500 रुपए प्रति किलो पर अपरिवर्तित बनी रही।

सोने-चांदी के भाव आज इस प्रकार हैं:

सोना की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

  • सोना 999: 72,373 रुपए
  • सोना 995: 72,083 रुपए
  • सोना 916: 66,294 रुपए
  • सोना 750: 54,280 रुपए
  • सोना 585: 42,339 रुपए

चांदी की कीमत (प्रति किलो)

  • चांदी 999: 81,128 रुपए

चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, और भूवनेश्वर के शहरों में आज 22, 24, और 18 कैरेट के सोने की कीमतें निम्नलिखित हैं:

22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)

  • चेन्नई: 67,390 रुपए
  • मुंबई: 66,540 रुपए
  • दिल्ली: 66,690 रुपए
  • कोलकाता: 66,540 रुपए
  • पटना: 66,590 रुपए
  • लखनऊ: 66,690 रुपए
  • गाजियाबाद: 66,690 रुपए
  • नोएडा: 66,690 रुपए
  • अयोध्या: 66,690 रुपए
  • गुरुग्राम: 66,690 रुपए
  • अहमदाबाद: 66,590 रुपए
  • जयपुर: 66,690 रुपए
  • चंडीगढ़: 66,690 रुपए
  • भूवनेश्वर: 66,540 रुपए

24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)

  • चेन्नई: 73,520 रुपए
  • मुंबई: 72,590 रुपए
  • दिल्ली: 72,740 रुपए
  • कोलकाता: 72,590 रुपए
  • पटना: 72,640 रुपए
  • लखनऊ: 72,740 रुपए
  • गाजियाबाद: 72,740 रुपए
  • नोएडा: 72,740 रुपए
  • अयोध्या: 72,740 रुपए
  • गुरुग्राम: 72,740 रुपए
  • अहमदाबाद: 72,640 रुपए
  • जयपुर: 72,740 रुपए
  • चंडीगढ़: 72,740 रुपए
  • भूवनेश्वर: 72,590 रुपए

18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)

  • चेन्नई: 55,200 रुपए
  • मुंबई: 54,440 रुपए
  • दिल्ली: 54,560 रुपए
  • कोलकाता: 54,440 रुपए
  • पटना: 54,480 रुपए
  • लखनऊ: 54,560 रुपए
  • गाजियाबाद: 54,560 रुपए
  • नोएडा: 54,560 रुपए
  • अयोध्या: 54,560 रुपए
  • गुरुग्राम: 54,560 रुपए
  • अहमदाबाद: 54,480 रुपए
  • जयपुर: 54,560 रुपए
  • चंडीगढ़: 54,560 रुपए
  • भूवनेश्वर: 54,440 रुपए

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 86 रुपए की गिरावट के साथ 82,410 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 86 रुपए यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,410 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 21,562 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.55 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story