Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Rate Today 2 July 2025: सोने के भाव में भयंकर उठापटक जारी! दिल्ली, मुंबई, से लेकर देशभर तक जानिए Gold-Silver के रेट

Gold-Silver Rate Today 2 July 2025: जुलाई के पहले सप्ताह में ही सोना-चांदी की कीमतें लगातार चढ़ती दिख रही हैं। गुरुवार को देशभर के बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

Gold-Silver Rate Today 2 July 2025: सोने के भाव में भयंकर उठापटक जारी! दिल्ली, मुंबई, से लेकर देशभर तक जानिए Gold-Silver के रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Rate Today 2 July 2025: जुलाई के पहले सप्ताह में ही सोना-चांदी की कीमतें लगातार चढ़ती दिख रही हैं। गुरुवार को देशभर के बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 800 रुपये महंगा होकर ₹99,400 के पार पहुंच गया, वहीं एक किलो चांदी ₹300 की तेजी के साथ ₹1,11,000 हो गई है।

दिल्ली-मुंबई से पटना-लखनऊ तक सोना हुआ महंगा

दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹91,200 प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना ₹99,480 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। वहां 22 कैरेट सोना ₹91,050, और 24 कैरेट सोना ₹99,330 पर रहा।

बड़े शहरों के गोल्ड रेट (3 जुलाई 2025)

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹) 24 कैरेट गोल्ड (₹)

  • दिल्ली 91,200 99,480
  • मुंबई 91,050 99,330
  • कोलकाता 91,050 99,330
  • चेन्नई 91,050 99,330
  • पटना 91,050 99,330
  • जयपुर 91,200 99,480
  • लखनऊ 91,200 99,480
  • गाजियाबाद 91,200 99,480
  • नोएडा 91,200 99,480

चांदी भी ₹300 महंगी होकर ₹1,11,000 प्रति किलो पर

चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन उछाल आया है। गुरुवार को यह ₹300 महंगी होकर ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम हो गई। बीते 10 दिनों में चांदी में कुल मिलाकर करीब ₹1,100 तक की तेजी देखी गई है, जिससे चांदी में निवेशकों की रुचि फिर से बढ़ी है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story