Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 3 July 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 3 July 2024: 3 जुलाई को सोने के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 3 July 2024: 3 जुलाई को सोने के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 91,100 रुपये पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव:

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम)

  • चेन्नई 66,910 72,990
  • कोलकाता 66,360 72,390
  • गुरुग्राम 66,510 72,540
  • लखनऊ 66,510 72,540
  • बेंगलुरु 66,360 72,390
  • जयपुर 66,510 72,540
  • पटना 66,410 72,440
  • भुवनेश्वर 66,360 72,390
  • हैदराबाद 66,360 72,390

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story