Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! एक दिन में सोना ₹4,100 और चांदी ₹6,250 सस्ती, जानें अपने शहर का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today 29 अक्टूबर: दिल्ली में सोना ₹4,100 और चांदी ₹6,250 सस्ती, जानें तीन हफ्ते के निचले स्तर की वजह।

Gold Price in India: भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है? जानिए पूरा फॉर्मूला (Latest 2025)
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today: भारत के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी दोनों के दाम बुरी तरह गिरे। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड एक ही दिन में ₹4,100 सस्ता होकर ₹1,21,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी ₹6,250 की भारी गिरावट के साथ ₹1,45,000 प्रति किलोग्राम रह गई। यह गिरावट लगातार तीसरे दिन जारी रही है और अब दोनों धातुएं तीन हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

क्यों फीकी पड़ी सोने की चमक
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,900 प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार को गिरकर ₹1,21,800 रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹4,100 घटकर ₹1,21,200 पर आ गया यह पहले ₹1,25,300 था।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद, और मुनाफावसूली (Profit Booking) की वजह से निवेशकों ने सोने में बिकवाली बढ़ा दी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विशेषज्ञ सौमिल गांधी के अनुसार जब अंतरराष्ट्रीय तनाव कम होता है, तो निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश से पैसा निकालते हैं। इस बार भी यही हुआ।
चांदी में भी भारी गिरावट
चांदी ने भी निवेशकों को झटका दिया। दिल्ली के बाजार में चांदी ₹6,250 प्रति किलोग्राम गिरकर ₹1,45,000 पर आ गई। सोमवार को यह ₹1,51,250 पर थी। यानी सिर्फ दो दिनों में ₹6,000 से ज़्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बिकवाली का असर
गिरावट केवल भारत तक सीमित नहीं रही। ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 2.37% गिरकर $3,887 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 2.85% टूटकर $45.56 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने का भाव अब 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे जा चुका है।
क्या है आगे का रुख
निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक पर है जहां ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि सोने में और 5–10% गिरावट संभव है, क्योंकि बड़ी कंपनियां अभी मुनाफावसूली कर रही हैं।
बाज़ार का मूड
धनतेरस से पहले ₹1.32 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना अब ₹1.21 लाख के करीब है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मज़बूत रहा, तो सोने की कीमतें ₹1.20 लाख से नीचे भी जा सकती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story