Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 October 2023: फिर महंगा हुआ सोना, जानिए आज का सोना-चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 29 October 2023: दशहरा के बाद से लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि कल शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता आई थी।

Gold Silver Rate Today, 09 June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 October 2023: दशहरा के बाद से लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि कल शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता आई थी। लेकिन यह टेंपररी स्थिरता थी क्योंकि आज फिर रविवार के दिन सोना 660 रुपए महंगा हो गया है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव।

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 29 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। दशहरा खत्म होने के बाद लगातार सोने के भाव में बढोतरी देखी जा रही थी। लगातार बढ़ोतरी के बीच कल शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता दिखी। लेकिन यह स्थिरता ज्यादा दिन तक टिकी नहीं। आज फिर सोना महंगा हो गया है।

660 रुपए महंगा हुआ सोना

आज 29 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,620 रूपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,960 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,400 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 56,800 रुपए किलो था।

चांदी के भाव है स्थिर

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर शुक्रवार के दिन चांदी 500 रूपए मंहगा हो गया था। वही कल शनिवार के दिन चांदी 500 रूपए लुढ़कर 74,600 रूपए किलो हो गई थी। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। आज भी चांदी 74,600 रूपए किलो बिक रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story