Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 November: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आपके शहर में आज क्या है गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 29 November: शुक्रवार, 29 नवंबर को सोने के दाम में हल्की गिरावट आई है। गुरुवार को हुई तेजी के बाद आज बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की कमी दर्ज की गई। वहीं, चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 November: शुक्रवार, 29 नवंबर को सोने के दाम में हल्की गिरावट आई है। गुरुवार को हुई तेजी के बाद आज बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की कमी दर्ज की गई। वहीं, चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपके शहर में सोने का क्या रेट है?

नीचे देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट दिए गए हैं:

शहर का नाम 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹71,050 ₹77,500
  • नोएडा ₹71,050 ₹77,500
  • गाजियाबाद ₹71,050 ₹77,500
  • जयपुर ₹71,050 ₹77,500
  • गुड़गांव ₹71,050 ₹77,500
  • लखनऊ ₹71,050 ₹77,500
  • मुंबई ₹70,050 ₹77,350
  • कोलकाता ₹71,050 ₹77,350
  • पटना ₹70,950 ₹77,400
  • अहमदाबाद ₹70,950 ₹77,400
  • भुवनेश्वर ₹71,050 ₹77,350
  • बेंगलुरु ₹71,050 ₹77,350

चांदी के भाव आज भी स्थिर

1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹89,500 पर बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने के दाम क्यों गिरे?

गुरुवार की तेजी के बाद बाजार में थोड़ा करेक्शन देखा गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना अभी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि, लंबे समय में इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है।

निवेशकों के लिए मौका

सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का बेहतरीन मौका है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2025 तक सोना निवेश पर अच्छा रिटर्न दे सकता है। यदि आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story