Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 November 2023: सोना-चांदी के भाव में आज फिर हुआ बदलाव, जानें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 29 November 2023: त्योहार के बाद गोल्ड के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वायदा बाजार में सोना दो हफ्तों में रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वायदा बाजार में गोल्ड के दाम 62 हजार रुपए के पार हो गए हैं।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 November 2023: त्योहार के बाद गोल्ड के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वायदा बाजार में सोना दो हफ्तों में रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वायदा बाजार में गोल्ड के दाम 62 हजार रुपए के पार हो गए हैं। गौरतलब हो कि दो हफ्तों पहले गोल्ड 61,914 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका असर विदेशी बाजारों में भी देखने को मिला। जहां गोल्ड की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। कीमतों में बढ़ोतरी की एक और वजह है वह है जियो पॉलिटिकल। इसके कारण भी भारत के वायदा बाजार में रेट बढ़े हैं। इसी के साथ जान लेते हैं न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक के गोल्ड के दाम।

हमारे देश में वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में जोरदार तेजी देखी गई। बीती रात 11 बजकर 05 मिनट पर गोल्ड की कीमतों में 855 रुपए की तेजी आई। जिसके बाद दाम 62,395 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही 62,421 रुपए के साथ नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए। कल गोल्ड बाजार में कीमत 61,619 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुई थी।

ना केवल देश में बल्कि सोना ने विदेशों में भी तूफान मचा रखा है। विदेशी बाजारों की बात करें तो गोल्ड के दाम में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार पर अगर नजर डालें तो गोल्ड वायदा की कीमत में डेढ़ फीसदी यानी 30 डॉलर प्रति ओंस की तेजी आई। दाम 2,063 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गए हैं। वहीं गोल्ड स्पॉट के दाम 1.41 फीसदी यानी 28.48 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 2,042.61 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गए। यूरोपीय बाजार में गोल्ड की कीमत 18.12 यूरो प्रति ओंस का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दाम 1,856.80 यूरो प्रति ओंस हो गया हैं। ब्रिटेन में गोल्ड 13.31 पाउंड प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,608.14 पाउंड प्रति ओंस बिक रहा।

इसके साथ ही चांदी की चमक भी कुछ ज्यादा ही मार्केट में दिखी है। चांदी के दाम की बात करें तो सेम टाइम पर 559 रुपए की तेजी के साथ 75,365 रुपए रही। कल कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 75,436 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गई। कल चांदी 74806 रुपए के साथ ओपन हुई थी।

गोल्ड की तरह विदेशी बाजार में चांदी के दाम में उफान देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क के वायदा बाजार में कॉमेक्स में सिल्वर फ्यूचर की कीमत में 1.33 फीसदी की तेजी आई। जिसके बाद दाम 25.37 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए। सिल्वर स्पॉट के दाम 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 24.95 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार किया जा रहा है।

यूरोप में चांदी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 22.69 यूरो प्रति ओंस पर पहुच गया है। ब्रिटेन के बाजार में चांदी के दाम 0.71 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19.65 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story