Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 MAy 2025: सोना चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताज़ा रेट

Gold Rate Today: आज गुरुवार 29 मई को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल की तुलना में सोने का दाम में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,100 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 28 MAy 2025: सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हैं आज के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: आज गुरुवार 29 मई को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल की तुलना में सोने का दाम में 400 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,100 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 29 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

भारत में क्यों आ रही है सोने में लगातार गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग कम होना है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक बातचीत तेज होने से निवेशकों को अब सोने को सुरक्षित निवेश मानने की जरूरत कम लग रही है, जिससे इसकी खरीद घटी है। इसी कारण सोने की कीमत 3,350 डॉलर से गिरकर 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके अलावा, डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU पर टैरिफ बढ़ाने की समयसीमा बढ़ाने से भी सोने की घरेलू मांग पर असर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के कारण लोग अब दूसरे निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और गिर सकती हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 29 मई 2025

गुरुवार 29 मई को सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये की गिरावट रही। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट 380 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने में करीबन 300 रुपये तकी गिरावट रही।यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 89,100 97,190
  • चेन्नई 88,950 97,040
  • मुंबई 88,950 97,040
  • कोलकाता 89,950 97,040
  • जयपुर 89,100 97,190
  • नोएडा 89,100 97,190
  • गाजियाबाद 89,100 97,190
  • लखनऊ 89,100 97,190
  • बंगलुरु 88,950 97,040
  • पटना 88,950 97,040

चांदी का आज का रेट - 29 मई 2025

गुरुवार 29 मई 2025 को चांदी का भाव 99,900 रुपये रही। कल चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story