Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 January 2025: सोने के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 29 January 2025: आज बुधवार 29 जनवरी 2025 को सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। बजट पेश होने से पहले सोने के भाव में गिरावट आ रही है। हालांकि, ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 January 2025: आज बुधवार 29 जनवरी 2025 को सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। बजट पेश होने से पहले सोने के भाव में गिरावट आ रही है। हालांकि, ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर आज के दाम की बात करे तो सोने का भाव 350 रुपये तक कम हुआ है। घरेलू बाजार में डिमांड में कमी के कारण सोने के भाव में करेक्शन आया है।

बुधवार 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में 81,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। ये काफी दिनों के बाद हुआ है जब सोना 82,000 रुपये के नीचे आया है। 22 कैरेट का 75,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में करेक्शन आ रहा है।

दिल्ली-मुंबई में सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 350 रुपये की गिरावट के साथ 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 81,920 और 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 29 जनवरी का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 75,240 82,070
  • चेन्नई 75,090 81,920
  • मुंबई 75,090 81,920
  • कोलकाता 75,090 81,920

29 जनवरी को चांदी की कीमत

बुधवार 29 जनवरी को चांदी सस्ती हुई है। सिल्वर का दाम 100 रुपये तक कम हुआ है। चांदी की कीमत 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। कमजोर घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी का भाव लगातार तीसरे दिन कम हुआ है।

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, रुपये-डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और घरेलू मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती है। त्योहारों और शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे वैश्विक बाजारों में सोने के भाव भी भारत में कीमतों को प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

सोने की शुद्धता को ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क के जरिए पहचाना जाता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता होती है और इसमें अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा भाव जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। आपको SMS के जरिए ताजा रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा जारी किया जाता है। यह ग्राहकों को नकली सोने से बचाता है। सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story