Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 29 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! जानिए 29 अप्रैल 2025 के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 29 April 2025: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। अभी तक पिछले पांच सत्रों में सोने के भाव में लगातार गिरावट आई थी लेकिन आज अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव को पंख लग गए हैं।

Gold-Silver Price Today 29 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! जानिए 29 अप्रैल 2025 के ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 29 April 2025: अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। अभी तक पिछले पांच सत्रों में सोने के भाव में लगातार गिरावट आई थी लेकिन आज अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने के भाव को पंख लग गए हैं। कल 30 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था। हालांकि, उसके बाद से करेक्शन आया। आज मंगलवार 29 अप्रैल को सोना कल की तुलना में 400 रुपये तक महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,800 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,900 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज मंगलवार 29 अप्रैल 2025 का रेट।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज मंगलवार को सोने के भाव में 400 रुपये तक की तेजी नजर आ रही है।

चांदी का रेट

मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी 400 रुपये तक सस्ती हुई है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 89,950 98,120
  • चेन्नई 89,800 97,970
  • मुंबई 89,800 97,970
  • कोलकाता 89,800 97,970
  • जयपुर 89,950 98,120
  • नोएडा 89,950 98,120
  • गाजियाबाद 89,950 98,120
  • लखनऊ 89,950 98,120
  • बंगलुरु 89,800 97,970
  • पटना 89,800 97,970

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर खींचतान के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले छह महीनों में सोना करीब ₹75,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा, तो सोने की कीमत ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story