Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 October 2024: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 28 October 2024: धनतेरस और दिवाली के मौके पर, सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 October 2024: धनतेरस और दिवाली के मौके पर, सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹73,400 के आसपास है। वहीं, चांदी ₹97,900 प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध है।

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें मौसमी मांग, भू-राजनीतिक जोखिम और सरकार की नीतियाँ शामिल हैं। जुलाई में सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई थी, जिससे सोने की कीमत में लगभग 7% की गिरावट आई थी। वर्तमान में, त्योहारी और शादी के सीजन के कारण सोने की मांग फिर से बढ़ने लगी है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सोने की कीमतें अपने उच्च स्तर के आसपास बनी हुई हैं।

देशभर में आज का गोल्ड रेट (24 अक्टूबर 2024)

आइए जानते हैं, आज उत्तर भारत के कुछ प्रमुख शहरों में सोने के ताजे भाव:

शहर 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली 73,740 80,430
  • मुंबई 73,590 80,280
  • अहमदाबाद 73,640 80,330
  • चेन्नई 73,590 80,280
  • कोलकाता 73,410 80,280
  • गुरुग्राम 73,740 80,430
  • लखनऊ 73,740 80,430
  • जयपुर 73,740 80,430
  • पटना 73,640 80,330
  • भुवनेश्वर 73,410 80,280
  • हैदराबाद 73,410 80,280
  • बेंगलुरु 73,410 80,280

क्या दिवाली तक और सस्ता होगा सोना?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रह सकती है, लेकिन इसके महंगे होने की भी संभावना है। अगर भू-राजनीतिक स्थिति बिगड़ती है या वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी रहती है, तो इसकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं:

अंतरराष्ट्रीय बाजार: वैश्विक बाजार में सोने की स्थिति का असर भारतीय बाजार पर पड़ता है।

मांग और आपूर्ति: त्योहारी सीजन के दौरान मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं।

मुद्रा विनिमय दर: डॉलर और भारतीय रुपये के एक्सचेंज रेट में बदलाव भी कीमतों को प्रभावित करता है।

सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने के कारण

सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, घरेलू मांग और मुद्रा दरें शामिल हैं। दिवाली और शादी के मौसम में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी हुई खरीदारी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, औद्योगिक मांग के चलते भी चांदी की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story