Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 October 2023: देश भर में सोने और चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानिए आज का सोना-चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 28 October 2023: शनिवार 28 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Gold-Silver Price Today 28 October 2023: देश भर में सोने और चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानिए आज का सोना-चांदी का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 October 2023: शनिवार 28 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने वाले हैं तो नए रेट पता कर लें. आज भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,800 रुपये है. वहीं 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 61,960 रुपये प्रति दस ग्राम है. देश में बीते दिन भी सोने व चांदी के यही दाम थे. यानी आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने दस ग्राम 56,950 रुपये में मिल रहा है. वहीं 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 62,110 रुपये प्रति दस ग्राम है. इन दामों में जीएसटी, टीसीएस और अन्य टैक्स को शामिल नहीं किया गया है. वहीं चांदी की बात करें तो आज लखनऊ सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 74,600 रुपये है. बीते दिन इसकी कीमत 75,100 रुपये थी.

आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का दाम 57,680 रुपये प्रति दस ग्राम है. वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 60,410 रुपये है. बीते दिन भोपाल में 22 कैरेट सोना 57,680 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा था. वहीं 24 कैरेट का रेट 60,410 रुपये था. इसके अलावा भोपाल में शुक्रवार को एक किलो चांदी कीमत 78,000 रुपये थी.

शनिवार को रायपुर में 22 कैरेट दस ग्राम गोल्ड का प्राइस 57,680 रुपये है. वहीं 24 कैरेट का दाम 60,410 रुपये प्रति दस ग्राम है. आज जयपुर में 22 कैरेट सोने 10 ग्राम का रेट 56,950 रुपये और 24 कैरेट का प्राइस 62,110 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा है.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story