Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 28 June 2024: देशभर में सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज, शुक्रवार 28 जून को भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 June 2024: देशभर में सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज, शुक्रवार 28 जून को भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मुंबई में यह 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज सोने के भाव में 500 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की रिटेल कीमत 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट:

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 65,790 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,770 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

  • चेन्नई 66,240 72,270
  • कोलकाता 65,740 71,720
  • गुरुग्राम 65,890 71,870
  • लखनऊ 65,890 71,870
  • बेंगलुरु 65,740 71,720
  • जयपुर 65,890 71,870
  • पटना 66,040 71,770
  • भुवनेश्वर 65,740 71,720
  • हैदराबाद 65,740 71,720

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story