Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 28 August 2025: सोने का भाव आज 28 अगस्त 2025, गणेश उत्सव पर फिर चढ़ा सोने का दाम, चांदी भी महंगी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 28 August 2025: अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ज़रा ठहरिए, क्योंकि सोना एक बार फिर महंगा हो गया है।

Gold Price Today 28 August 2025: सोने का भाव आज 28 अगस्त 2025, गणेश उत्सव पर फिर चढ़ा सोने का दाम, चांदी भी महंगी, जानें अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 28 August 2025: अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ज़रा ठहरिए, क्योंकि सोना एक बार फिर महंगा हो गया है। 28 अगस्त 2025 गुरुवार सुबह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,00,884 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,15,870 रुपये प्रति किलो हो गई है।

24K से लेकर 14K तक सोने के दाम

आज सुबह 24 कैरेट यानी शुद्ध सोना 1,00,884 रुपये पर है। 22 कैरेट सोना 92,410 रुपये, जबकि 18 कैरेट 75,663 रुपये और 14 कैरेट सोना 59,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। साफ है कि अलग-अलग कैरेट के हिसाब से दामों में फर्क है और खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।

दिल्ली-मुंबई से लेकर आपके शहर तक असर

सोने-चांदी के भाव सिर्फ दिल्ली या मुंबई तक सीमित नहीं हैं। चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, जबकि चांदी ने भी 1,18,000 रुपये प्रति किलो का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया था।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

सोने के दामों में इस तेजी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय हालात हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटा दिया। इस फैसले से निवेशकों में अस्थिरता बढ़ी और उन्हें लगा कि अब ब्याज दरें घटाने का दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे समय में निवेशक हमेशा “सेफ हेवन” यानी सुरक्षित निवेश की ओर जाते हैं और सोना उनकी पहली पसंद होता है। यही वजह है कि इसकी मांग बढ़ी और दामों में उछाल आ गया।

वायदा बाजार में भी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के दाम चढ़े। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना मंगलवार को 342 रुपये की तेजी के साथ 1,00,966 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी भी वायदा बाजार में 779 रुपये उछलकर 1,16,729 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story