Gold-Silver Price Today 28 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोना हुआ सस्ता, जानिए आज के ताजा रेट
Gold-Silver Price Today 28 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था जिसके बाद से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही है।

Gold-Silver Price Today 28 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था जिसके बाद से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। आज सोमवार 28 अप्रैल को सोना बीते हफ्ते की तुलना में करीब 1000 रुपये तक सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,400 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,500 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 28 अप्रैल 2025 का रेट।
सोमवार 28 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन सोने का भाव करीब 1,000 रुपये तक कम हुआ है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 89,550 97,680
- चेन्नई 89,400 97,530
- मुंबई 89,400 97,530
- कोलकाता 89,400 97,530
- जयपुर 89,550 97,680
- नोएडा 89,550 97,680
- गाजियाबाद 89,550 97,680
- लखनऊ 89,550 97,680
- बंगलुरु 89,400 97,530
- पटना 89,400 97,530
चांदी का रेट
सोमवार 28 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी के भाव में सिर्फ 100 रुपये की कमी आई है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
