Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 28 April 2024: भारत में 28 अप्रैल को सोने की कीमत में स्थिरता है। कीमत न बढ़ी है, न घटी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 73,080 रुपये पर है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 April 2024: भारत में 28 अप्रैल को सोने की कीमत में स्थिरता है। कीमत न बढ़ी है, न घटी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 73,080 रुपये पर है। गुरुग्राम, लखनऊ, जयपुर में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव इसी स्तर पर है। दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी स्थिर है। चांदी का भाव 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

28 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 67,700 72,760
  • कोलकाता 66,850 72,930
  • गुरुग्राम 67,000 73,080
  • लखनऊ 67,000 73,080
  • बेंगलुरु 66,850 72,930
  • जयपुर 67,000 73,080
  • पटना 66,900 72,980
  • भुवनेश्वर 66,850 72,930
  • हैदराबाद 66,850 72,930

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

26 अप्रैल को वायदा कारोबार में सोने का भाव 221 रुपये बढ़कर 71,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 221 रुपये यानि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 71,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 19,552 लॉट का कारोबार हुआ। 28 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज बंद है।

शुक्रवार 26 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 350 रुपये उछलकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी का हाजिर भाव 600 रुपये बढ़कर 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 21 डॉलर की तेजी के साथ 2,340 डॉलर प्रति औंस थी। चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ 27.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story