Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 27 November 2023: सोना-चांदी के भाव में आज फिर हुआ बदलाव, जानें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

Gold Silver Price Today 27 November 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोना चांदी खरीदने बाजार जा रहे है तो सबसे पहले आज 27 नवंबर का ताजा भाव चेक कर लें। आज सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today 27 November 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोना चांदी खरीदने बाजार जा रहे है तो सबसे पहले आज 27 नवंबर का ताजा भाव चेक कर लें। आज सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम पर 250 रुपए की बढ़त हुई है, वही चांदी की कीमतों में भी 1300 रुपए का उछाल आया है। फिलहाल सोना 58000 रुपए और चांदी के रेट 79000 रुपए के करीब चल रहा है।

आज सोमवार को सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 27 नवंबर को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 57,500 , 24 कैरेट के दाम 62,710 और 18 ग्राम 47040 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 78500 रुपए चल रहा है ।

जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव

आज सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57,400/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57,500/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता ,मुंबई सराफा बाजार में 57,350/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 62,610 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 62,710/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 62,560/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 63,050/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव

आज सोमवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 78500/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 81,500/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 78,500 रुपए चल रही है।

ऐसे समझिए कैरेट सोने में अंतर

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story